ब्रेकिंग

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने भगवानपुर अटल आवास में बांटे कपड़े और नाश्ता, सेवा कार्य के बाद मनाया सदस्य का जन्मदिन

 

रायगढ़। सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अत्यंत सराहनीय और पुनीत कार्य का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने भगवानपुर की ऊपर बस्ती (अटल आवास) में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब बच्चों को कपड़े और नाश्ता वितरित किया। इस पावन अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना था, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सहयोग दिया।

कपड़े और नाश्ता पाकर खिले बच्चों के चेहरे

:यह सेवा कार्यक्रम भगवानपुर के ऊपर बस्ती स्थित अटल आवास में आयोजित किया गया था। इस दौरान बस्ती के बच्चों को नए कपड़े और स्वादिष्ट नाश्ता पाकर बेहद खुशी हुई। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और उपस्थित लोगों का सहहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

इस सेवा कार्य में जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल, आईपीपी जेएफएस सेन आकाश अग्रवाल, सचिव जेसी वेदांत बेरीवाल और कार्यक्रम निदेशक जेसी सुमन दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही संस्था के सक्रिय सदस्य जेसी अनुज बेरीवाल, जेसी सुदीप केडिया, जेसी सौभाग्य सांवरिया , जेसी आकाश अग्रवाल,जेसी विशाल अग्रवाल,और जेसी अमन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।

:सेवा कार्य के संपन्न होने के बाद, जेसीआई रायगढ़ सिटी के समस्त सदस्यों ने मिलकर संस्था के साथी सदस्य जेसी सौभाग्य सांवरिया का जन्मदिन भी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी सदस्यों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं कीं।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।