ब्रेकिंग

गुम नाबालिग बालिका को जूटमिल पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, – पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में जिले में गुम नाबालिगों की खोज हेतु चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 10 सितंबर 2023 को बालिका की मां ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को 9 सितम्बर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 397/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना शुरू की गई थी।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिका सारंगढ़ क्षेत्र निवासी दिलीप सारथी के संपर्क में है। आरोपी दिलीप सारथी घटना के बाद से फरार था और दोनों परिजनों से भी संपर्क में नहीं थे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा संदेही की जानकारी के लिए लगातार मुखबिर सक्रिय किए गए थे।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिलीप सारथी अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने गांव में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से गुम नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया।

बालिका के बयान दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ 366,376 (2) (ढ) भा.द.वि. एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट मामलें में जोड़ी गयी और आरोपी दिलीप सारथी 21 वर्ष सारंगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूरे मामले में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई शशिदेव भोई, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ एवं महिला आरक्षक देवकुमारी भारते की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।