
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। युवा सामाजिक संस्था जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (JCI) के इतिहास में रायगढ़ शहर एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। जेसीआई इंडिया जोन 27 के अंतर्गत इस वर्ष का पहला मध्य-वर्षीय सम्मेलन ‘प्रथम मिडकॉन 2026’ (एकत्व ) आगामी 31 मई 2026 (रविवार) को रायगढ़ के प्रतिष्ठित होटल श्रेष्ठ (Hotel Shreshtha) में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य और ऐतिहासिक प्रांतीय सम्मेलन की मेजबानी का गौरव इस बार जेसीआई रायगढ़ सिटी को मिला है।जो सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 के ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ, कार्यक्रम के चेयरमैन जेसी अंकित तमकोरिया, ज़ोन सेक्रेटरी जेएफएस मानव अग्रवाल, होस्ट जेसीआई रायगढ़ सिटी के प्रेसिडेंट जेसी सीए गुलशन अग्रवाल और कोन्फ्रेश डायरेक्टर जेसी अर्पित अग्रवाल एंड जेसी वेदांग बेरीवाल के नेतृत्व में आयोजन समिति पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है।
यह एक दिवसीय सम्मेलन पूरे *छत्तीसगढ़ और ओडिशा* क्षेत्र के जेसीआई सदस्यों और उनके परिवारों के लिए मनोरंजन, उत्सव, सम्मान और आपसी मेलजोल (फैलोशिप) का एक अनूठा मंच साबित होगा । इस मेगा इवेंट के तहत जेसीआई सदस्य, लेडी जेसीज, जूनियर जेसीज एक ही छत के नीचे एकत्रित होकर संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे ।


