
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ JCI ‘ऑक्सीजन हो रही है कम, चलो पेड़ लगाएं हम’ के मूल संकल्प के साथ सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में काशीराम चौक के पास, महेंद्र मोड़ा गोदाम के पीछे स्थित UPHC गांधीनगर परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। संस्था के सदस्यों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और घटती हरियाली हम सभी के लिए चिंता का विषय है। केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ जेसीआई रायगढ़ सिटी इस वर्ष लगातार क्लीन एंड ग्रीन अभियान चला रही है।पौधरोपण महायज्ञ की कमान संभाल रहे प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी अमन विजय अग्रवाल और डायरेक्टर क्लीन एंड ग्रीन रायगढ़ जेसी सुनील अग्रवाल ने संभाल रहे हैं।। कार्यक्रम में संस्था के सचिव जेसी वेदांग बेरीवाल सहित बड़ी संख्या में जेसी साथियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्रकृति को बचाने की शपथ ली


