ब्रेकिंग

पुसोर के ग्राम त्रिभोना के शासकीय  प्राथमिक एवं  माध्यमिक शाला में नए सत्र का शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

 

लक्ष्य न्यूज़ शशि भूषण गुप्ता पुसौर -समीपस्थ ग्राम त्रिभोना के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मे शाला प्रवेश उत्सव हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमे नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरित किया गया lइस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्री सुभाष पाणिग्राही एवं सुदर्शन भोय यशवंती गुप्ता उद्धव चौहान टिकेश्वर प्रधान दुखनाशन गुप्ता वीणा साव एवं पांडव शर्मा उपस्थित होकर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया लिए प्रधान पाठक श्री सुभास पानीग्राही द्वारा सभी पा लकों एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गयाl

शाला के की सहायक सक्रिय शिक्षक सुदर्शन भोय द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण कर रोज शाला आने के लिए प्रेरित किया एवं आए हुए पलकों को बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजना एवं एवं बच्चों को साफ सफाई हेतु विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर ग्राम त्रिभोना के बहुत सारे पालक एवं बच्चे उपस्थित हुए