ब्रेकिंग

पालना सहायिका भर्ती की विज्ञप्ति निरस्त

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, 27 जुलाई 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) अंतर्गत पालना केन्द्र प्रेमनगर में पालना सहायिका के रिक्त पद के लिए जारी भर्ती विज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कार्यालय द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी सूचना के अनुसार पालना सहायिका के पद के लिए 9 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विज्ञप्ति में टंकण त्रुटि के कारण पालना केन्द्र प्रेमनगर वार्ड क्रमांक 27 के स्थान पर वार्ड क्रमांक 28 अंकित हो गया था। इसी टंकण त्रुटि के चलते पूर्व में जारी विज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।