ब्रेकिंग

सशक्त संगठन ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला”: रायगढ़ में भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने दिया बूथ तक सक्रिय होने का मंत्र

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ में रविवार को युवा शक्ति का हुंकार सुनाई दिया। जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी और जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा और भाजपा जिला महामंत्री श्री जतिन साव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा बूथ जीतना ही चुनाव जीतने का मजबूत आधार हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा,आपकी जिम्मेदारी अब सिर्फ पद की नहीं, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की है। संगठन की मजबूती के लिए हर मंडल में नियमित बैठक, हर बूथ पर संवाद और हर युवा तक संदेश पहुंचाना होगा। आगामी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा की भूमिका सबसे आगे रहेगी।ठाकुर जी ने स्पष्ट किया कि सशक्त संगठन ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। जब तक आखिरी कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होगा, तब तक लक्ष्य पूरा नहीं माना जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने कहा युवा ही मोदी जी के संकल्प के सारथी है। जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व अब युवाओं के कंधों पर है।जिलाध्यक्ष दीवान जी ने कहा बूथ सशक्तिकरण हमारा पहला धर्म है। हर मंडल प्रभारी और अध्यक्ष अपने क्षेत्र के हर बूथ पर जाएं, कार्यकर्ताओं से मिलें और उनकी समस्याएं सुनें। संगठन में अनुशासन, संवाद और समर्पण – ये तीन मंत्र याद रखेंगे तो 2026 में हम हर बूथ पर जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने युवा मोर्चा से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया के साथ-साथ धरातल पर भी सक्रिय रहें। गांव-गांव में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान संगठन विस्तार हेतु हर मंडल में बूथ समितियों को सक्रिय और मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई वही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर पर अभियान चलाए जाने हेतु भविष्य की कार्य योजना बनाई गईं। कॉलेज और हॉस्टल में जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने हेतु संवाद पर जोर दिया गया। सेवा ही संगठन के भाव से रक्तदान, वृक्षारोपण और नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया।बैठक के अंत में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि जिला संगठन प्रभारी और जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा रायगढ़ में नया कीर्तिमान बनाएगा। बैठक में जिले भर से आए मंडल प्रभारी और अध्यक्षों ने संकल्प लिया कि वे बूथ-बूथ तक जाकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।