ब्रेकिंग

किसान की मौत की वजह प्रेम प्रसंग बनी  : घर के पीछे बाड़ी में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, गले पर मिले चोट के निशान

: बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में 28 वर्षीय किसान चंद्रप्रकाश पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बुधवार देर शाम युवक का शव उसके ही घर के पीछे स्थित बाड़ी में मिलने और गले पर चोट के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने हत्या की गहरी आशंका जताई है।

सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची, घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण पहलू यह पता चला है कि मृतक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, जिसके चलते हत्या की आशंका को बल मिल रहा है।

हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और स्पष्ट किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी, जिसके आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले जांच में जुटी हुई है।