ब्रेकिंग

छाल थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद, लगातार हो रही वारदात

 

 

कुड़ेकेला :- जिले के छाल थाना क्षेत्र में पुलिस के कार्यशैली सुस्त होने से महीनों बीत जाने के बाद भी कुछ मामलों में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। वहीं, अज्ञात लोगों ने इस बीच चोरी की दूसरी वारदात को भी अंजाम दे दिया है। जिसमें सुने मकान का फायदा उठा फिर लाखों की चोरी कर ली गई है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार छाल के रायपारा मोहल्ले में अक्षय अग्रवाल के घर सेंधमारी कर अज्ञात आरोपी चंपत हो गए। वहीं छाल पुलिस ने चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराने गए पीड़ित परिवार को कथित तौर पर यह कह कर वापस लौटा दिया कि 70 हजार का रिपोर्ट दर्ज कराना है तो एफआईआर के लिए आवेदन दो। इस बात पर छाल थाना के रवैये से असन्तुष्ट होकर प्रार्थी द्वारा जिला पुलिस कार्यलय जाकर एक लाख दस हजार की हुए नगद व सोने चांदी की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराया गया है। इसके अलावा पुलिसिया भय से दूर जिला के ह्रिदय स्थल पर बने बाबा श्याम मन्दिर में बीते दिनों लाखों के जेवरात चोर महज चन्द मिनटों में लेकर फरार हो गया और पुलिस आज तक केवल सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

सालों से एक ही थाने में जमे हैं पुलिस:- पुलिस विभाग में लंबे समय तक एक ही थाने में पदस्थ जवानों की तैनाती पर परहेज करते हुए समय समय पर फेर बदल का सिलसिला पुलिस विभाग में चलता रहता है। किन्तु जिले में मानो यह नियम पुलिस विभाग में लागू नहीं होती। ऐसा लगता है कि जिले समेत अन्य थानों में सालों से पुलिस के जवान सेटिंग के आधार पर डेरा जमाए हुए हैं। जिस कारण पुलिस का भय क्षेत्र के अपराधियों के मन में मानो नही के बराबर है और अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)