ब्रेकिंग

18 घंटे 30 मिनट में पूरी की 115 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा, खरसिया के रजत शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान

 

लक्ष्य न्यूज़, खरसिया। नाग पंचमी के पावन अवसर पर खरसिया के युवा रजत शर्मा ने सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम तक की 115 किलोमीटर लंबी डाक कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रजत शर्मा ने यह कठिन यात्रा मात्र 18 घंटे 30 मिनट में पूरी कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और आस्था का परिचय दिया।

विशेष बात यह है कि रजत शर्मा की यह लगातार तीसरी सफल डाक कांवड़ यात्रा रही। उनकी इस उपलब्धि की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। कठिन परिस्थितियों और लंबी दूरी के बावजूद उन्होंने बिना रुके अपनी यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण को प्रदर्शित किया।

सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम तक की डाक कांवड़ यात्रा को अत्यंत कठिन माना जाता है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के भीतर लगातार दौड़ते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचना होता है। रजत शर्मा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर इस चुनौतीपूर्ण यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया। यात्रा के दौरान रजत शर्मा को उनके दोस्तों का पूरा सहयोग मिला आस्था और संकल्प के साथ बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया यात्रा पूरी होने के बाद रजत शर्मा ने बाबा बैजनाथ अपने पूर्वजों और सहयोग करने वाले दोस्तों के प्रति आभार जताया

रजत शर्मा की इस उपलब्धि से खरसिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।