ब्रेकिंग

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने क्लीन व ग्रीन अभियान के तहत ग्राम कठली में किया भव्य वृक्षारोपण,

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी (JCI Raigarh City) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ‘क्लीन व ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत ग्राम कठली स्थित संस्था के पास्ट प्रेसिडेंट ओर वर्तमान जोन सेक्रेटरी जेसी मानव अग्रवाल के राइस मिल परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं देखभाल की शपथ ली।

पर्यावरण को हरा-भरा बनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है! जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल (JC CA Gulshan Agrawal) ने बताया कि निरंतर बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, “जेसीआई रायगढ़ सिटी ने इस वर्ष शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। कठली स्थित राइस मिल में आयोजित यह वृक्षारोपण उसी वृहद अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।”

स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश

‘प्रकृति का साथ, जीवन का विकास’ तथा ‘पेड़ लगाएँ, भविष्य बचाएँ’ के मुख्य संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आमजनों से भी अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर संस्था के निदेशक क्लीन एंड ग्रीन जेसी सुनील अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक जेसी अवंत अग्रवाल, पास्ट प्रेसिडेंट मानव अग्रवाल सहित जेसीआई रायगढ़ सिटी के कार्यकारिणी सदस्य, पास्ट प्रेसिडेंट एवं जेसी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।