ब्रेकिंग

रायगढ़ में नवनिर्माण संकल्प समिति एवं संस्कार पब्लिक स्कूल ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 150 मीटर लंबे तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान

राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर गुरुवार को रायगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नवनिर्माण संकल्प समिति एवं संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम संयोजक एवं नवनिर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में नटवर स्कूल मैदान से सुबह 9:30 बजे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंची।

[8/14, 10:27 AM] rajesh sharma78073: सर्वधर्म समभाव के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ

तिरंगा यात्रा की सबसे खास बात रही कि इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए मिलकर यात्रा को रवाना किया। इस दृश्य ने यह संदेश दिया कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता और आपसी भाईचारे में निहित है।

[8/14, 10:27 AM] rajesh sharma78073: 150 मीटर लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

यात्रा में करीब 150 मीटर लंबा विशाल तिरंगा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। सड़क पर जब बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर विशाल तिरंगे को थामा तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। राहगीरों और शहरवासियों ने भी इस दृश्य को उत्साह के साथ देखा और यात्रा का स्वागत किया।

 

संस्कार के बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

तिरंगा यात्रा में संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की अनुशासित सहभागिता और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रमों ने यात्रा में विशेष उत्साह और आकर्षण पैदा किया।

 

सियासी दलों से लेकर सामाजिक संस्थाओं तक की सहभागिता

यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भागीदारी की। आयोजन ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के सम्मान के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। रामचंद्र शर्मा ने कहा कि तिरंगा किसी एक दल, संगठन या विचारधारा का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।

मंच से रामचंद्र शर्मा ने जताया आभार

यात्रा के समापन अवसर पर मंच से रामचंद्र शर्मा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने वाले सामाजिक संगठनों, स्कूलों, सियासी दलों के प्रतिनिधियों, सर्वधर्म समाज के प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, मीडिया, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और रायगढ़ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि रायगढ़ ने एक बार फिर साबित किया है कि राष्ट्रध्वज के सम्मान के सवाल पर पूरा शहर एकजुट होकर खड़ा हो सकता है। उन्होंने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव की सामूहिक अभिव्यक्ति है।