ब्रेकिंग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुंजेमुरा पहुंचकर विद्यावती सिदार के पति को दी श्रद्धांजलि

 

लक्ष्य न्यूज़, कुंजेमुरा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुंजेमुरा पहुंचकर विद्यावती सिदार के निवास पर उनके दिवंगत पति को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया। गौर तलब है कि कुंज बिहारी सिदार सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे क्षेत्र में उनकी पहचान एक सहज एवं मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी उनके अचानक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर व्यक्त है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।