
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। सावन के पावन महीने में हरियाली सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के पारंपरिक उत्सव का आनंद उठाया।सावन के पावन अवसर पर कमला नेहरू पार्क में आयोजित “हरियाली सावन झूला” कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रिंकी पांडेय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुषमा प्रकाश नायक एवं संगीता गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरे परिधान में सावन की हरियाली एवं संस्कृति की सुंदर छटा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान Musical Chair Competition सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। Musical Chair प्रतियोगिता में उमा साव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सावन क्वीन का खिताब नितू चौबे ने अपने नाम किया।, साथ सभी महिलाओं को श्रीगार समान वितरण किया गयाकार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आकर्षक झूले का आनंद लेते हुए सावन के गीत गाए तथा आपस में खुशियां साझा कीं। हरे रंग की साज-सज्जा और पारंपरिक परिधानों ने कार्यक्रम में सावन की मनमोहक छटा बिखेरी। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने झूला झूलकर, सावन के गीत गाकर और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव को यादगार बनाया।
आयोजक श्रीमती रिंकी पांडेय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सावन की पारंपरिक संस्कृति, गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप से जोड़ना तथा उन्हें मनोरंजन और उत्सव का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


