
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ परिवहन विभाग द्वारा जिले में स्कूली बसों को ध्यान में रखते हुए बसों की जांच का अभियान चलाया गया इस बार भी 18 बसों में कमियां पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 30500 का जुर्माना वसूल किया सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 22/8/26 को जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा,प्रदूषण प्रमाण, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन में उपलब्ध उपकरणों एवं अन्य निर्धारित मापदंडो की जांच की गई पूर्व में दिनांक 5 /7/26 को मिनी स्टेडियम में रायगढ़ में 39 बसें फिटनेस जांच हेतु पहुंची थी जिसमें 11 बसों में खामियां पाए जाने पर ₹17000 का चलानी करवाई किया गया दिनांक 18/7/26 को जिंदल स्कूल में 38 वर्षों की जांच का निरीक्षण किया गया एवं 22/8 /26 को स्कूलों के निरीक्षण में 48 वर्षों की जांच की गई जिसमें 7 वर्षों में खामियां पाए जाने पर रुपए 13 000 की चलनी कार्यवाही की गई इस प्रकार आज दिन दिनांक तक कुल 125 बसों की जांच की गई है जिसमें 18 बसों में कमी पाए जाने पर रु 30500 का जुर्माना वसूला गया है जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित स्कूल बसों के विरुद्ध नियमानुसार चलानी करवाई की गई तथा वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिया गया l



