ब्रेकिंग

शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के निराकरण व मांगों को लेकर संघर्ष मोर्चा ने निकाली विशाल रैली  मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री के नाम सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायगढ़ जिले के शिक्षकों द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांगों को लेकर 25 अगस्त 2026 मंगलवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में एकत्रित होकर सभा के पश्चात विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्तमंत्री एवं विभागीय सचिवों के नाम ज्ञापन सौपकर अपने मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उनके निराकरण की मांग की गई। रायगढ़ जिला के विभिन्न विकास खण्डों से पहुंचे शिक्षक संवर्ग की इस रैली में हजारों की संख्या में महिला शिक्षक भी शामिल थे ।

रैली से पूर्व मिनी स्टेडियन में संघर्ष मोर्चा के जिला संचालकों द्वारा शिक्षक संवर्ग के प्रति शासन द्वारा किए जा रहे मनमानी और दो मुंही नीतियों का जोरदार विरोध करते हुए अपना अपना उद्बोधन दिया गया । कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक आशीष रंगारी , प्रांतीय उप संचालक गिरिजाशंकर शुक्ला, जिला संचालक त्रय – भोजराम पटेल , नेतराम साहू एवं राजकमल पटेल तथा प्रांतीय उप संचालक बिनेश भगत ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन उप संचालक कार्तिक चौहान द्वारा किया गया । अपने – अपने उद्बोधन में शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए सुप्रिम कोर्ट का बहाना लेकर टेट की अनिवार्यता थोपी जा रही है जिससे शिक्षकों में अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर जबकि सुप्रीम कोर्ट के ही निर्णय सोना साहू प्रकरण में वित्तिय भार का बहाना बनाकर कोर्ट के निर्णय को नजर अंदाज किया जा रहा है। शिक्षक नेताओं ने मांग किया कि शासन टेट की अनिवार्यता को विभागीय रूप से सम्पन्न कराकर इसका समाधान करें।

कलेक्टरेट परिसर के बाहर किया गया नारेबाजी :

शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा शहीद कर्नल बिप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम से विशाल रैली निकालकर नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे । पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था में शिक्षकों के ज्ञापन को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर धनराज सिंह मरकाम कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार के सामने पहुंचकर शिक्षको से ज्ञापन प्राप्त किये एवं शिक्षकों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया । इस दौरान शिक्षकों द्वारा अपने मांगों के पक्ष में प्रदर्शन और जोरदार नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा ।

इन बिंदुओं पर कराया गया ध्यानाकर्षण :

1. TET (टेट) :- सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए TET की अनिवार्यता को समाप्त कर सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए। मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET के लिए 31.08.2028 तक का समय दिया गया है। जिसके अनुसार सभी पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को समाप्त किया जावे।

2. पूर्व सेवा :- शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत संवर्ग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू समस्त लाभ प्रदान किया जावे3. वेतन विसंगति : शिक्षक संवर्ग के लंबित वेतन विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण कर लागू किया जावे।

3. राजपत्र :- विसंगतियुक्त छग स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियम राजपत्र 13 फरवरी 2026 को निरस्त किया जावे।

4. बीएड प्रशिक्षित :- शिक्षक संवर्ग को शिक्षा विभाग द्वारा योजना बनाकर ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड प्रशिक्षित कराया जावे।