ब्रेकिंग

रोडोपाली पाली मंडल की मानसिक बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला संपन्न 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हर घर संपर्क का लिया संकल्प

 

लक्ष्य न्यूज़ तमनार भारतीय जनता पार्टी लेलूंगा विधानसभा अंतर्गत रोडो पाली मंडल की मानसिक कामकाजी बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला आज डोलेसेरा शक्ति केंद्र के ग्राम मोहपाली में संपन्न हुई बैठक में कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक सिदार एवं मंडल प्रभारी श्री अशोक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष श्री सरोज बेहरा ने की मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने बताया कि बैठक में आगामी 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक जनप्रतिन निधि के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया जा रहा है जिसमें 14 वर्ष मुख्यमंत्री एवं 11 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की सेवा की है इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक 13 सेवा कार्यक्रमों की आयोजन का निर्णय लिया गया है जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों की मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक बूथ पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आह्वान किया मंडल प्रभारी श्री अशोक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसे अपनी सरकार की जनहितेसी योजनाओं और सेवा कार्य के कारण अपने कार्यकर्ताओं को आम नागरिकों एवं हितग्राहियों के घर तक जाने का गौरव प्राप्त होता है सेवा संकल्प कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है हम सभी को इस अवसर का लाभ उठाते हुए योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी है बैठक में वरिष्ठ नेता अरुण राय यदलाल नायक चक्रधर राठिया महामंत्री द्वाय झूमूकलाल महेंद्र पटेल उपाध्यक्ष शोभाराम बेहरा अशोक पटेल हेमलाल साव विद्या सिदार ज्ञानेश प्रधान गंगा प्रधान सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे