
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स भी बिलासपुर प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में जिले के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, आशीष चौबे, बासु प्रधान एवं रवि यादव तथा मास्टर ट्रेनर्स पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल एवं दीपक सिंह शामिल हुए हैं।

प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं राजनीतिक रूप से प्रशिक्षित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

शिविर के प्रथम दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव जरिता जैतफलांग जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी रही। वरिष्ठ नेताओं ने प्रशिक्षणार्थियों को संगठन की मजबूती, कांग्रेस की विचारधारा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में आने वाले दिनों में कांग्रेस के अन्य शीर्ष एवं वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहने की संभावना है, जिससे प्रशिक्षण में शामिल ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर और व्यापक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
रायगढ़ जिले से प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के प्रतिनिधियों की सहभागिता को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात ये सभी पदाधिकारी अपने-अपने ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


