
बिलासपुर। सरकारी काम कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की है। बिलासपुर मे एसीबी की टीम ने नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय मे पदस्थ एक क्लर्क को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।

शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

मिली जानकारी के मुताबिक, संपदा अधिकारी दफ्तर में पदस्थ क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका पर आरोप है कि, उसने लीज रिन्यूअल कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला ने एसीबी से शिकायत की थी।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने क्लर्क को रिश्वत की रकम दी. टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी की टीम आरोपी क्लर्क के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।


