
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ आज दिनांक 11 10 2026 दिन रविवार को दादी बाड़ा पैलेस बैकुंठपुर में ब्राह्मण से समिति के अध्यक्ष से अमित शर्मा मोंटी की उपस्थिति में रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष से अमित शर्मा जी द्वारा सभी कलाकारों एवं दर्शकों को नवरात्रि की शुभकामना देते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए कलाकारों को विशेष रूप से
आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही की रामलीला के सभी कलाकार महिला थे। सभी महिला कलाकार अपनी रोल को लेकर काफी उत्साहित है कलाकारों के नाम इस प्रकार हैं श्री विष्णु:- श्रीमती मीरा विजय शर्मा (पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़) राम:-नीलम शर्मा, लक्ष्मण:- निधि शर्मा, सीता:- रश्मि, सुंदरी
सूर्पनखा:- प्राची शर्मा, शबरी:- श्रीमती उषा शर्मा, कैकई:- डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी, मंथरा:- रुक्मणी ठाकुर, दशरथ एवं रावण:- चंदन शर्मा सहायक मुनि:- आशा अजय शर्मा, मुनी पुत्र:- कृष्णा शर्मा बूटी अहिल्या:- श्रेया शर्मा, अत्रि एवं विश्वामित्र:- कंचन पांडे कौशल्या एवं मनसूइया:- अंतिमा दुबे। इसके अलावा श्री अमित शर्मा जी के द्वारा नई पीढ़ी को उत्साहित करने के लिए श्री मनन उपाध्याय जिन्होंने ताइक्वांडो में स्टेट लेवल में गोल्ड मेडल हासिल करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही वी ग्रुप के प्रमुख श्रीमती श्वेता शर्मा के द्वारा भी अपने बैनर तले कलाकारों के उत्साह वर्धन के लिए कलाकारों को पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम में डॉक्टर माधुरी त्रिपाठी द्वारा कैकई एवं मंथरा श्रीमती रुक्मणी ठाकुर ने अपनी कला के माध्यम से खूब वाह वाही बटोरी। माता शबरी का अभिनय करके श्रीमती उषा शर्मा ने अपनी कला का लोहा मनवाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा प्रखर सिंह डांस टीचर जिंदल स्कूल ने भक्तिमयी गाने पर नित्य कर नए कलाकारों को कला सीखने का एक नया मौका प्रदान किया। रावण ने जब सीता का हरण किया तो देखा गया कि लोगों की आंखें नम हो गई। सभी महिला कलाकारों ने एक साथ यह कहा कि यदि हमें भी मौका मिले तो हम क्या नहीं कर सकते। कार्यक्रम के अंत में श्री विजय वीरभान शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी कलाकार एवं दर्शकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।




