ब्रेकिंग

जेसी मानव अग्रवाल बने JCI इंडिया ज़ोन 27 के ज़ोन प्रेसिडेंट, रायगढ़ का बढ़ाया गौरव

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। ओडिशा के बलांगीर में आयोजित JCI Zone 27 की ज़ोन कॉन्फ्रेंस में जेसी मानव अग्रवाल को JCI India Zone 27 का ज़ोन प्रेसिडेंट वर्ष 2027 के लिए चुना गया। उनकी इस उपलब्धि से रायगढ़ शहर एवं JCI Raigarh City में हर्ष का माहौल है।

जेसी मानव अग्रवाल ने वर्ष 2013 में JCI Raigarh City के संस्थापक सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। वर्ष 2019 में वे स्थानीय अध्यक्ष बने और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें Best LO President Award से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने Zone Director Management, Zone Vice President और Zone Secretary जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।

उनके नेतृत्व में Kite Festival, Vastram, Muktidham Development और Naivedyam जैसी सामाजिक पहल संचालित की गईं। ज़ोन प्रेसिडेंट के रूप में उनके नेतृत्व से संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सेवा एवं युवा नेतृत्व विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह उपलब्धि रायगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उक्त जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।