ब्रेकिंग

टीवी में देखा बाबा रामदेव को और बनगया उनका अनुयायी श्याम कुमार प्रधान 

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ ग्राम कोतरा का एक कामगार परिवार साधारण जीवन शैली और पूर्णतः ग्रामीण परिवेश लेकिन योग और प्रणायाम का ऐसा जूनून कि जो योग गुरु बाबा रामदेव करते है वो सब अपने अभ्यास से कर लेता है श्याम कुमार प्रधान ; योग से जुड़ने की कहानी बताते हुए वे कहते हैं -आज से 20- 25 बरस पहले किसी बीमारी का इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे डॉक्टर साहब सुबह-सुबह अपनी नित्य कर्म में होने के कारण प्रतीक्षा कक्ष में टीवी चालू कर दिए और देखते रहने को बोले संयोग से आस्था चैनल में योग गुरु रामदेव योग और जीवन शैली के बारे में जानकारी दे रहे थे जीवन में योग के प्रभाव और बीमारियों को रोकने में उनकी भूमिका पर कही गई उनकी बातें श्याम प्रधान को इतनी भा गई कि उसे उन्होंने गांठ बांधकर धर ली और अपने जीवन में योग को अपनाते हुए न केवल स्वयं विभिन्न प्रकार के शारीरिक रोगों से मुक्ति पाई बल्कि आज एक दक्ष योगकर्मी के रूप में वह सब कर लेते हैं जो बाबा रामदेव करते है ।

शास. उच्च. माध्य . विद्यालय तारापुर में विशेष रूप से आमंत्रित श्याम प्रधान ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब पेट हिला कर , 5 सेकण्ड में सूर्य नमस्कार के 12 अवस्था को करके दिखाया तो सभी लोग चकित थे। सूर्य नमस्कार से लेकर अन्य सभी योग प्राणायाम वह अत्यंत ही सहजता से कर लेता है।

विषम परिस्थिति भी नहीं डिगा पायी : श्याम की इच्छा शक्ति को

श्याम प्रधान योग के इतने जुनूनी है कि एक दुर्घटना में उनका हाथ टूट जाने के बाद भी वह अपनी योग के प्रति आस्था को नहीं छोड़े और हाथ फैक्चर होने के बाद भी बीमारी से मुक्त होकर फिर से योग में जुड़ गए और आज अपनी दिनचर्या को कुशलता से संपादित कर रहे हैं ।