ब्रेकिंग

आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता: इंजेक्शन विक्रेता सूरज सूरज सोनी और ढाबा संचालक अरुण सिंह को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

 

बलरामपुर । संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। आज गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की बघिमा स्थित शर्मा ढाबा से अवैध विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है ढाबा पहुंचने पर अरुण कुमार सिंह उपस्थित मिले, जो की ढाबा का संचालन मलिक की अनुपस्थिति में करते हैं। ढाबा का मालिक ढाबे में नहीं था। ढाबे की तलाशी लेने पर ढाबे एवं घर से तथा ढाबे में खड़ी इनोवा गाड़ी से कुल 13 नग सिंबा स्ट्रांग बियर, दो नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की का बोतल तथा 10 पाव आफ्टर डार्क व्हिस्की बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

कार्यवाही के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ा बगीचा राजपुर में सूरज सोनी अपनी दुकान एवं घर से नशीला इंजेक्शन खुलेआम बेच रहा है, तत्काल आबकारी उड़न दस्ता टीम रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सूरज सोनी के घर एवं दुकान में दबिश दी। घर की तलाशी में किचन रूम से एक थैली में 53 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 53 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज ही माननीय न्यायालय राजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन एवं तमाम नशा से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी,,मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।