
लक्ष्य न्यूज रायगढ़ उड़ीसा रोड पाली घाट बंगुरसिंया के पास स्थापित शाकांबरी पावर प्लांट में कार्यरत रेगड़ा निवासी युवक योगेश राठिया उम्र 25 वर्ष की शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। रायगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार टेलर क्रमांक-CG 04 5907 ने बटरफ्लाई मोड़ के पास योगेश की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने पालीघाट पर शव रखप्रशासन और ट्रांसपोर्टर से कराई बातचीत,का मिला भरोसा

करीब तीन घंटे तक चले इस चक्काजाम को समाप्त कराने में रमेश बेहरा की भूमिका निर्णायक रही। उन्होंने शांतिपूर्ण वार्ता का मार्ग अपनाते हुए प्रशासन को ग्रामीणों की पीड़ा समझाई और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलवाया।

इस पूरे घटनाक्रम में रमेश बेहरा ने जिस तरह संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया, उसने उन्हें सिर्फ तमनार ही नहीं, रेगड़ा और पाली क्षेत्र में भी विश्वास और संघर्ष की पहचान बना दिया है
अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, “इस प्रकार की लापरवाह ड्राइविंग और हादसों पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम जरूरी हैं। मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक साथ रहूंगा।
रमेश बेहरा जैसे जनप्रतिनिधि जो शब्दों से नहीं, कर्म से जनता के साथ खड़े नजर आते है




