ब्रेकिंग

घरघोड़ा टीआई सहित दो आरक्षक लाईन अटैच,!

लक्ष्य न्यूज़   थाना प्रभारी घरघोड़ा एवं उनके दो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने लाईन अटैच कर उर्दना बटालियन बुलवा लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के विरूद्ध एक शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद की गई है, जिसमें शिकायतकर्ता भूपदेव सिंह राठिया पिता पूरन सिंह राठिया, निवासी ग्राम घरघोड़ी द्वारा पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से इस बात की शिकायत की थी कि घरघोड़ा पुलिस महुआ शराब बनाकर बेचने का आरोप लगाकर एवं छोटा केस बनाकर छोड़ देने के एवज में डरा धमका कर जबरन रूपए की वसूली कर रही है। इस शिकायत के मिलने पर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने पुलिस अधीक्षक (सायबर ) से जांच करवाई जिसमें प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक- 378 दिलीप साहू एवं आरक्षक-13 प्रेम राठिया को तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया गया है। अब इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा उप पुलिस अधीक्षक (सायबर ) जिला रायगढ़ को सौंप दिया है