ब्रेकिंग

संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ धौंराभांठा खेल मैदान में.

 

लक्ष्य न्यूज, अशोक सारथी धौंराभांठा:- 3 नवंबर 2025 को तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा के स्कूल खेल मैदान में दोपहर 12 बजे से संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई।

 

कार्यक्रम मंच पर अतिथि विवेक बेहरा पूर्व बीडीसी, यशपाल बेहरा उपसरपंच, हेमसागर सिदार सरपंच प्रतिनिधि, ओमप्रकाश बेहरा बीडीसी, अनंत राम राठिया सरपंच झरना, तीरथ प्रसाद राठिया सरपंच टांगरघाट, धौंराभांठा सरपंच श्रीमती सुकांति सिदार, आमगांव सरपंच श्रीमती सविता सिदार, जांजगीर विजय भगवती सिदार व सेवक राम डनसेना प्राचार्य सेजेस धौंराभांठा, दिनेश चौधरी प्राचार्य आदर्श ग्रा.भा.वि.मंदिर धौंराभांठा एवं क्षेत्र के संकुल प्रभारीगण व शिक्षक-शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे। नौ ग्राम पंचायतों से आए सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

खेल महोत्सव की शुरुआत जोश और उत्साह से भरी 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता से किया गया। इस प्रतियोगिता में तमनार ब्लॉक के अंतर्गत तीन संकुल केंद्रों के तहत आने वाले 9 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी की। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी।

सांसद खेल महोत्सव 2025 — खेल, फिटनेस और युवा ऊर्जा का संगम.

यह आयोजन एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य देशभर के युवाओं में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। महोत्सव को तीन चरणों – ग्रामीण, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें कबड्डी, गेड़ी दौड़ या रस्सा कस्सी,फुगड़ी, लम्बी कूद,बैडमिंटन, बॉलीबाल जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों को शामिल किया गया है।

इस वर्ष का महोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त 2025) से प्रारंभ हुआ है और इसे फिट इंडिया मूवमेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। कार्यक्रम के तकनीकी संचालन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

मुख्य उद्देश्य एवं महत्व..

युवाओं में खेल भावना, एकता और अनुशासन का विकास।

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का अवसर।

फिट इंडिया मूवमेंट को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना।

समाज में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना।

यह संसदीय खेल महोत्सव शासन के निर्देशानुसार संकुल प्राचार्य सेवकराम डनसेना के मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा है।

धौंराभांठा में आयोजित यह महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास भी है।