
लक्ष्य न्यूज, अशोक सारथी धौंराभांठा:- जिले के तमनार जनपद के अंतर्गत हमीरपुर में दिनांक 03 नवम्बर 2025 को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन सेजेस विद्यालय हमीरपुर के प्रांगण में जनपद सदस्य श्रीमती बालमति किसान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाली 8 पंचायतों के युवा महिला एवं पुरुष खिलाड़ी (आयु वर्ग 15 से 35 वर्ष) उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आयोजन का संचालन संकुल समन्वयक बाबूलाल भगत प्रधानाचार्य एन. साय के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं सरपंच गण —अक्षय परजा हमीरपुर, श्रीमती उजागर मति राठिया जोबरो, प्रेमशीला सिदार भगोरा, चंचला राठिया खुरुसलेंगा, सरस्वती किसान बिजना, मिथिला सिदार गौरबहरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा राठिया पड़ीगांव तथा श्रीमती कुंती सिदार समकेरा— अपने सचिवों एवं सहयोगियों सहित उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महोत्सव के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद, गेड़ी दौड़, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी एवं वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन 03 नवम्बर से 04 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुरलीधर प्रधान, प्रेमसागर मिश्रा, जयकुमार किसान, अनिल मिश्रा, रोहित गुप्ता, ठंडा राम प्रधान, तथा स्वास्थ्य विभाग से लक्ष्मण झरिया एवं मदन पटेल सहित समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकगण, व्यायाम शिक्षक, गुरुजन, एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से सहभागी बने।
खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं आवश्यक सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। आयोजन जनपद अध्यक्ष तमनार जागेश सिंह सिदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला स्व-सहायता समूहों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।
युवा वर्ग ने इस आयोजन हेतु माननीय राधेश्याम राठिया जी सांसद, लोकसभा रायगढ़ के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
खेल भावना, उत्साह और एकता से परिपूर्ण यह महोत्सव ग्रामीण अंचल के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित कर रहा है।




