ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना नव वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए दिया आशीर्वाद

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरुपीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने वर डॉ.कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ.हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना भी की। इस अवसर पर लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो एवं श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्री अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने भी गुरु दर्शन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी, वर के पिता श्री बिंदेश्वर साहू और वधू के पिता श्री राजेश साहू सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)