ब्रेकिंग

पुसौर थाना क्षेत्र के जोगीतराई गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार, 40 बल्ब लीटर महुआ शराब जप्त

     लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, — रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुसौर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुसौर पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोगीतराई में दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

        पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जोगीतराई गांव के सनत नायक और विजय नायक नामक युवक लंबे समय से अवैध शराब बिक्री में संलिप्त हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विजय नायक पिता महेत्तर नायक, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीतराई, के घर के पीछे से 20 वॉल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,000 है, जब्त की।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

वहीं, दूसरी कार्रवाई में आरोपी सनत नायक पिता परमा नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी जोगीतराई, ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने घर के पास तालाब किनारे छिपाकर रखे 20 वॉल्क लीटर महुआ शराब को पेश किया, जिसकी कीमत भी ₹4,000 आंकी गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अलग-अलग अपराध क्रमांक 176/2025 व 177/2025 के तहत धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ एएसआई उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक दिनेश गोंड, किर्तन यादव और विजय कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।