ब्रेकिंग

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर और आरोग्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में धरमजयगढ़ में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य ओपीडी का आयोजन

लक्ष्य न्यूज़: धरमजयगढ़़। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर,रायगढ़ एवम् आरोग्य हॉस्पिटल,धरमजयगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क विशाल स्वास्थ ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है निःशुल्क ओपीडी में सुप्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ मनोज गोयल, हार्निया,हाइड्रोसिल, बवासीर, अपेंडिक्स,पथरी,स्तन की गांठ। न्यूरो सर्जन डॉ एलिन नायक, न्यूरो सर्जरी से संबंधित रोग जैसे, स्लिप डिस्क, ब्रेन ट्यूमर,ब्रेन स्ट्रोक, स्पाइन की सर्जरी,लकवा, मिर्गी/माइग्रेन,साइटिका, कमर व गर्दन दर्द। इसी तारतम्य शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर सिदार भी उपलब्ध रहेंगे जो बच्चों से संबंधित रोग जैसे बार बार बुखार आना,उल्टी दस्त होना,कुपोषण/वजन कम होना,जन्म के समय न रोना, पीलिया, एनीमिया,वजन का कम होना,टीकाकरण जैसे लक्षणों के लिए उपचार व परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

बता दें,अपेक्स हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार निःशुल्क ओपीडी दिनांक 25 फरवरी 2026 को समय सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक स्थान आरोग्य हॉस्पिटल धरमजयगढ़ में रखा गया है। ओपीडी में दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9329915094, 9329915092 में संपर्क किया जा सकता है। एवं अपेक्स हॉस्पिटल के द्वारा नगरवासियों से ये अपील करता है कि अधिक से अधिक संंख्या में पहुंच कर निःशुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)