ब्रेकिंग

यह बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का मजबूत आधार- विकास केडिय़ा

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास ने विधानसभा में प्रस्तुत प्रदेश के बजट को ‘ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी’ बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की ठोस कार्ययोजना है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

विकास ने कहा कि ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में दूरदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनकल्याणकारी सोच का उत्कृष्ट समन्वय दिखाई देता है। अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक विस्तार, कृषि उन्नयन और सामाजिक सुरक्षा को समान प्राथमिकता देकर सरकार ने समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश दिया है। यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अंत में, जिला महामंत्री विकास ने रायगढ़ की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। यह बजट प्रदेश की अस्मिता, आत्मनिर्भरता और समग्र प्रगति की नई इबारत लिखने वाला सिद्ध होगा।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)