
लक्ष्य न्यूज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों की सूची का अनुमोदन प्रदान करते हुए तदाशय का नियुक्ति पत्र प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ को प्राप्त हुआ जिसमें प्रवक्ता के पद पर श्रीमती रिंकी पांडेय एवं श्याम महंत की नियुक्ति की गई है वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर दुष्यंत मिश्रा सोशल मीडिया सह प्रभारी के पद पर वैभव चौबे एवं आकाश समुद्रे को नियुक्त किया गया है।

शाखा यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा वे संगठन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने हेतु तत्काल अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करें और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता से अपने दायित्व का निर्वहन करें।





