ब्रेकिंग

झारखंड राज्य स्थित आदर स्थित आत्म अनुसंधान केंद्र में 36 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा मुख्य शाखा की झारखंड राज्य के गुमला जिला आदर स्थित इकाई आत्म अनुसंधान केंद्र में विगत रविवार को आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में 123 मरीजों को निःशुल्क इलाज का लाभ मिला। वर्ष 1997 से निरंतर जारी यह 36 वा शिविर का आयोजन था । परम पूज्य अघोरेश्वर के तैल चित्र में पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना करने के बाद शिविर में आए मरीजों का पंजीयन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के पूर्व मरीजों की शुगर ब्लड प्रेशर सहित रक्त संबंधी आवश्यक जांच लैब में की गई।चिकित्सकों के इलाज के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में डॉ संजय प्रसाद, डॉ अश्विनी, डॉ सीमा प्रकाश, डॉ स्मृति , डॉ विकाश रत्न ने मरीजों की नियमित जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को इलाज के दौरान संतुलित आहार विहार के साथ साथ नियमित योग प्रणायाम करने का परामर्श भी दिया गया ताकि दिनचर्या में बदलाव कर बीमारियों को रोका जा सके। विदित हो कि नब्बे के दशक के बाद कि पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से रायगढ़ के बनोरा में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की नींव रखी है। आज यह ट्रस्ट वट वृक्ष के रूप में तब्दील हो चुका है। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में इस ट्रस्ट की शाखाएं विस्तारित है सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां संचालित हैं। ट्रस्ट की सभी शाखाओं में स्वास्थ्य सेवाएं जारी है । स्वास्थ्य शिविरों से आस पास के ग्रामीणों को जीवन की मूलभूत आश्यकता आसानी से हासिल हो रही है।

डभरा के स्वास्थ्य शिविर में मोतियाबिद के लिए चिन्हित 22 मरीजों का जीवन रोशन

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

जनवरी माह में आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में मोतियाबिद से पीड़ित 22 मरीज चिह्नित किए गए थे । बनोरा के तत्वाधान में इन मरीजों का नेत्र आपरेशन निःशुल्क कराया गया एवं सभी मरीजों के परिवहन की समुचित व्यवस्था बनोरा प्रबंधन की ओर से निःशुल्क की गई थी।सोमवार को आयोजित शिविर में 12 मरीजों को इलाज का लाभ मिला ।