ब्रेकिंग

नगर पंचायत उप निर्वाचन-2026 किरोड़ीमलनगर में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश

लक्ष्य न्यूज़ : रायगढ़, 16 मार्च 2026/ नगर पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के वार्ड क्रमांक 06 मेें फोटोयुक्त मतदाता नामावली के निर्माण एवं पुनरीक्षण कार्य के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के पालन में नगर पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए 1 अप्रैल 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची तैयार की जाएगी। नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर, वार्ड क्रमांक 06, जिला रायगढ़ के अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 06 अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त तहसीलदार रायगढ़ श्रीमती नेहा उपाध्याय को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपर कलेक्टर को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)