
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ मार्च 2026। चैत्र नवरात्र की सप्तमी के पावन अवसर पर माँ शाकंभरी की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व आयुष मेडिकल की संचालिका संतोष शर्मा (मौसी) द्वारा किया गया, जो पिछले 6 वर्षों से निरंतर इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रही हैं।

चुनरी यात्रा गद्दी चौक स्थित निवास स्थान से बाजे-गाजे और भक्ति गीतों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में समाज और शहर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश और हाथों में निशान लेकर पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण का निर्माण करती रहीं। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजीव नगर स्थित माँ शाकंभरी मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ।

आयोजनकर्ता संतोष शर्मा ने बताया कि संतोष शर्मा पिछले 6 वर्षों से लगातार इस धार्मिक आयोजन भक्ति भाव से कर रही हैं अंतर्गत 24 मार्च को सुबह सुंदरकांड पाठ एवं शाम 6 बजे मंगल पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण
किया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माँ शाकंभरी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।




