
लक्ष्य न्यूज़
रायगढ़,:-छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान में मिली बड़ी सफलता, लगातार सरेंडर एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप बने सकारात्मक माहौल मध्य जिला भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता कार्यालय से कारगिल चौक तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। कारगिल चौक में दीप जलाकर नक्सली हमले में शहीद हुए वीर जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा वीर शहीदों बलिदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने भी शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। महामंत्री विकास केडिया ने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा आधुनिक विश्व के सर्वमान्य नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल रणनीति और गृह मंत्री अमित शाह जी के बेहतर

क्रियान्वयन की वजह से नक्सलवाद सदा के लिए इतिहास के पन्नों में दफन हो गया। साय सरकार नक्सल मुक्त पल की गवाह बनेगी। उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता ने कहा भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सल वाद सबसे बड़ी चुनौती थी। आज इस आतंक से मां भारती को मुक्ति हो गई । 30 मार्च वास्तव में भारत को नक्सल वाद की गुलामी से आतंरिक आजादी मिली है। वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला ने कहा मोदीजी के एक और बड़े स्वप्न ‘विकसित भारत’ की यात्रा भी ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रास्ते से ही पूरी होगी। मां भारती के पुरा वैभव की पुनर्स्थापना के पुनीत यज्ञ में छत्तीसगढ़ निस्संदेह हमेशा सबसे मुख्य जजमानों में एक और अगुआ रहेगा। नक्सल मुक्त भारत की राह नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ से प्रशस्त हुई है। इस दौरान भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।





