ब्रेकिंग

ईतवारी बाजार लगाने को लेकर व्यापारियों के हितों की रक्षा व समर्थन में  कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने पीड़ित व्यापारियों के साथ कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़   इतवारी बाजार के पीड़ित व्यवसायियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने कलेक्टर महोदय एवं निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूर्वानुसार साप्ताहिक बाजार इतवारी बाजार में लगाने की मांग की

ज्ञापन में बताया कि रियासत कालीन रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक ईतवारी बाजार प्रांगण में आक्सीजोन निर्माण कराया गया है, जिस समय आक्सीजोन प्रस्तावित हुआ था उस समय ईतवारी बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों द्वारा आक्सीजोन बनने के बाद साप्ताहिक ईतवारी बाजार बंद हो जाने की आशंका में आक्सीजोन निर्माण का विरोध किया था क्योंकि ईतवारी बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों की संख्या लगभग एक हजार के आसपास है और उनके पास ईतवारी बाजार में दुकान लगाने के अलावा और कोई दूसरा आजीविका का साधन नहीं है ऐसे में चिंतावश उनका विरोध करना स्वाभाविक ही था उनके विरोध करने पर रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री माननीय ओ पी चौधरी जी द्वारा यह कहकर व्यापारियों को आश्वस्त किया था कि आक्सीजोन बनने के बाद भी साप्ताहिक ईतवारी बाजार उसी प्रांगण में पूर्ववत लगेगी पर पिछले रविवार को जब व्यापारियों ने वहां दुकान लगाने गये तब वहां आक्सीजोन परिसर के बाहर ताला लगा देख अचंभित हो गये और अपने आप को मंत्री जी के द्वारा दिये आश्वासन से ठगा महसूस करने लगे इससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई कि आने वाले दिनों में ईतवारी बाजार पर दुकानें लगेंगी या नहीं इसी मामले की स्यष्टता को लेकर लिखित आश्वासन की मांग करने सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों का संगठन कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपने गये जिन्हें जिला कांग्रेस कमेटी( शहर ) रायगढ़ द्वारा समर्थन देते हुए व्यापारियों के साथ कांग्रेस जनों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, अवकाश होने के कारण माननीय कलेक्टर साहब नहीं थे उनके अनुपस्थिति में अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपे,ज्ञापन लेते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी ने कलेक्टर साहब को अवगत कराकर इस मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है इसके बाद सभी कांग्रेसी व्यापारियों के साथ पैदल मार्च करते हुए निगम कार्यालय पहुंच कर आयुक्त महोदय के नाम ज्ञापन दिये ।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पूर्व में रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री के द्वारा ईतवारी बाजार पूर्ववत लगने का आश्वासन दे चुके हैं और अभी नगर निगम के बजट सभा में भी महापौर महोदय द्वारा भी ईतवारी बाजार पूर्ववत लगने का आश्वासन दिया है पर लिखित आश्वासन नहीं होने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है अतएव व्यापारियों के मन में रोजी रोजी छीनने का भय व्याप्त है इसी तारतम्य में आज 31 मार्च को ईतवारी बाजार व्यापारियों संगठन के साथ कांग्रेस पार्टी समर्थन स्वरूप लिखित आश्वासन और स्थिति स्पष्टता की मांग को लेकर कलेक्टर व आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

उक्त ज्ञापन देने कांग्रेस की ओर से रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया उप नेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह,पूर्व पार्षद संजय देवांगन,महामंत्री संदीप अग्रवाल,आशीष शर्मा,व्यापारी संगठन से मुख्य रूप से संतोष पांडे,सुरेश बानी,छबि बेहरा,सुरेश माली सहित बड़ी संख्या कांग्रेस जनों व व्यापारीगणों की उपस्थिति रही।