
रायगढ़ में विचाराधीन बंदी संजय बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। इस घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री संयुक्त सिंह राजपूत ने शासन-प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए हैं।
संयुक्त सिंह राजपूत ने बयान जारी करते हुए कहा कि बंदी की संदिग्ध मौत होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति न्यायिक हिरासत में होता है, तब उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होती है, ऐसे में इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है।
सयुक्ता सिंह ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को और जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए। अपने परिवार का एक जिम्मेदार व्यक्ति एवं कमाने वाला एक ही व्यक्ति था साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
संयुक्ता सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शिता के साथ पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।


