
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ l प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य सिकल सेल रोग (SCD) और इसके लक्षणों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
इसी क्रम में रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजू अग्रवाल द्वारा शुक्रवार, 19 जून को निःशुल्क सिकल सेल जाँच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
🕚 समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
👩⚕️ जाँच: डॉ. मल्लिका अग्रवाल द्वारा मरीजों की निःशुल्क सिकल सेल जाँच की जाएगी।
📍 स्थान: रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल, कार्मेल स्कूल मेन गेट के सामने।
अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क शिविर का लाभ लें एवं सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ।


