ब्रेकिंग

जूटमिल कूली लाइन तिराहा पर मारपीट और लूटपाट करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

        रायगढ़ – जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कूली लाइन तिराहा पर 12 जुलाई 2025 की शाम हुए मारपीट और लूटपाट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी घटना को लेकर ग्राम उलखर, थाना सारंगढ़ निवासी गजानंद चंद्रा (22 वर्ष) द्वारा थाना जूटमिल में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने मित्र हीरानंद यादव और विरेंद्र सिदार के साथ मोटरसाइकिल से केलो बिहार कॉलोनी के शिव मंदिर में आयोजित शिव पूजन में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सभी मिलकर हीरापुर मिट्टूमुड़ा में गुरु पूजन के संबंध में चर्चा करने जा रहे थे कि शाम करीब 7.30 बजे समर्थ डेंटल हॉस्पिटल के पास अचानक एक स्कूटी सवार ने बिना संकेत दिए स्कूटी मोड़ दी, जिससे उनकी मोटरसाइकिल स्कूटी से टकरा गई। इस पर मोटरसाइकिल रोककर जब वे खड़े हुए, तो स्कूटी में बैठे दीपक सिंह और उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वे क्षतिपूर्ति की बात करने लगे, लेकिन तभी दीपक सिंह राजपूत, आकाश सिंह, कृष्णा उर्फ बुलेट, सत्येंद्र सिंह, करण चौहान बंटी सिंह भी वहां आ पहुंचे । पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पैसे की मांग की और मना करने पर दीपक सिंह ने पीड़ित के शर्ट की जेब से ₹5000 नगद लूट लिए और सभी ने मिलकर पीड़ितों के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित के आवेदन पर अपराध क्रमांक 244/2025 धारा 126, 296, 115(2), 119(1), 309(6), 351(3), 191(2), 190 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की और नामजद सातों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी दीपक सिंह से लूट की ₹100 की रकम भी बरामद की गई।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

 

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं

1. दीपक सिंह पिता राकेश सिंह (20 वर्ष), निवासी छोटे अतरमुड़ा, थाना चक्रधरनगर

2. बंटी सिंह पिता सुभाष सिंह (42 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, जूटमिल

3. आकाश सिंह पिता विजय सिंह (30 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, जूटमिल

4. कृष्णा गोड़ उर्फ बुलेट पिता भुवनलाल गोंड़ (40 वर्ष), निवासी फटहामुड़ा, वार्ड क्रमांक 32, जूटमिल

5. सत्येंद्र सिंह पिता रामबिलास सिंह (42 वर्ष), निवासी लेबर कॉलोनी, जूटमिल

6. दीपक सिंह राजपूत पिता कैलाश सिंह राजपूत (29 वर्ष), निवासी झोपड़ीपारा, वार्ड क्रमांक 35, जूटमिल

7. करण चौहान पिता आनंद चौहान (23 वर्ष), निवासी झोपड़ीपारा, वार्ड क्रमांक 35, जूटमिल

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जूटमिल पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।