ब्रेकिंग

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 

 

रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा (21 जून) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोतरा रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल के पास, अग्रवाल ट्रेडर्स परिसर में एक भव्य योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने पूरे परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक श्रीमती राजेश्वरी पटवा ने उपस्थित सभी लोगों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का गहन अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) के अनुसार, नियमित योग करने से बढ़ती उम्र में भी शरीर निरोगी, ऊर्जावान और सक्रिय बना रहता है।संस्था के

अध्यक्ष जेसीसीए गुलशन अग्रवाल और प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी विकास अग्रवाल ओर जेसी सुमन दत्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में “के संदेश के साथ सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजक टीम ने सभी सदस्यों और उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।