
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़, – सावन माह के पहले सोमवार को रायगढ़ शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। शिवभक्तों ने जल, बेलपत्र, दूध और फल अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह:

सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में गज़ब का उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालु दूर-दूर से पैदल यात्रा कर मंदिरों में पहुंचे। महिलाएं हरे वस्त्रों में सजी नजर आईं और युवाओं ने हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया
जनमानस की आस्था का प्रतीक:
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी यह भीड़ जनमानस की गहरी आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सावन में की गई पूजा से शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
—
यदि




