
लक्ष्य न्यूज़ 8 जुलाई जिंदल पवार रायगढ़। जाम्बिया गणराज्य के उच्च स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने जिंदल पाॅवर प्लांट तमनार का दौरा किया।यह दौरा भारत और जाम्बिया दोनों देषों के बीच ऊर्जा, खनन तथा औद्योगिक विकास के क्षे़त्र में बढ़ते सहयोग और आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाने की दिषा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प््रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीमती मोनिका चिपांटा म्वांसा, चार्ज डी अफेयर्स ने किया। उनके साथ सुश्री आइरीन अकोंबेल्वा अपुलेनी, प्रथम सचिव आर्थिक एवं व्यापार भी उपस्थित रहीं। जाम्बिया के इस उच्च स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के जिंदल पाॅवर पहंुचने पर जिंदल के अधिकारियों ने प्लांट परिसर में उनका स्वागत किया। जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट के विभिन्न परिचालन ईकाइयों का निरीक्षण किया और जिंदल पाॅवर के विद्युत उत्पादन प्रक्रियाओं, पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे पहलों, सतत विकास, डिजिटल संचालन और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्लांट के ईडी श्री जी वेंकटरेड्डी व अन्य अधिकारियों ने एक-एक जानकारी प्रतिनिधि मंडल को दी।
ऊर्जा और आर्थिक विकास के संबंध में हुई चर्चा
जाम्बिया के उच्च स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधि मंडल के साथ जिंदल पाॅवर के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में ऊर्जा अवसंरचना की आर्थिक विकास में भूमिका विशय पर सार्थक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान जिंदल पाॅवर और जाम्बिया के बीच ऊर्जा एवं खनन क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार विमर्ष किया गया। कार्यकारी निदेषक श्री जी वेंकट रेड्डी ने कहा कि जाम्बिया के उच्च स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल का प्लांट में आना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जिंदल पाॅवर का विष्वास है कि ज्ञान, औद्योगिकी और परिचालन विषेशज्ञता का आदान प्रदान अंतरराश्ट्रीय सहयोग को नई दिषा देगा। इस दौरान प्लांट के अधिकारी उपस्थित थे।
ऊर्जा और खनन क्षेत्र में करेंगे ज्ञान साझा
अधिकारियों से चर्चा और प्लांट का निरीक्षण करने के बाद श्रीमती मोनिका चिपांटा म्वांसा ने कहा कि जिंदल पाॅवर का दौरा उनके लिए बहुत उपयोगी रहा है। यहां ज्ञानवर्धक अनुभव मिला। उन्होंने कहा कि जिंदल की विषाल परिचालन क्षमता, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग उत्कृश्ट औद्योगिक मानकों का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और खनन जैसे क्षेत्र में भारत और जाम्बिया के बीच ज्ञान साझाकरण और रणनीतिक साझेदारी दोनों देषों के लिए दीर्घकालिक लाभ का मार्ग प्रषस्त करेगा।
द्विपक्षीय संबंध होगा मजबूत, निवेष का अवसर मिलेगा
प्रथम सचिव आर्थिक एवं व्यापार सुश्री आइरीन अकोंबेल्वा अपुलेनी ने कहा जिंदल पाॅवर की टीम द्वारा प्रदर्षित पेषेवर कार्य, संस्कृति, परिचालन दक्षता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने कहा यह दौरा दोनों देषों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ निवेष, प्रौद्योगिक हस्तांतरण और क्षमता निर्माण के नए अवसर भी देगा।


