ब्रेकिंग

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ एक पेड़ मां के नाम 3.0 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ के इको क्लब के द्वारा, विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम 3.0 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री संजय चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। वहीं एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समन्वयन कोऑर्डिनेटर श्रीमती जूली केसरवानी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के इको क्लब की प्रभारी सुश्री प्रीती यादव ने वृक्षारोपण के साथ साथ प्रत्येक रोपित पेड़ के महत्व के बारे में भी स्टूडेंट्स को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया एवं रोपित वृक्षों का प्रतिदिन ध्यान रखने के लिए भी कहा गया ! आज स्कूल परिसर में लगभग पचास अलग अलग पेड़ पौधे रोपित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश देना था।

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़, पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, इस उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।