
पेपर लीक पर विपक्षी राज्यों में चुप्पी, दिल्ली में नौटंकी क्यों?” – युवा भाजपा नेता सुमीत का सवाल
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने NEET पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी के रवैये को 2014 में खोई प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने का दुष्प्रयास बताया है। सुमीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने सेलेक्टिव मामले उठाकर साबित कर दिया कि उन्हें छात्र हित से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें सिर्फ मासूम छात्रों को ढाल बनाकर किसी तरह प्रधान मंत्री की कुर्सी चाहिए। सुमीत शर्मा ने कांग्रेस पर छात्रों को ढाल बनाकर ओछी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस अब दर्द भी सेलेक्टिव होता है।राहुल गांधी जी, NEET लीक पर आप संसद से सड़क तक चिल्लाते हैं। पर झारखंड के हजारीबाग से जब NEET लीक का तार जुड़ा, तब आप चुप क्यों थे? कर्नाटक में KPSC लीक हुआ, हिमाचल में JOA-IT लीक हुआ, तेलंगाना में ग्रुप-1 लीक हुआ तब आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। ना ही आपने चिंता जाहिर की। ना ही ऐसा को सुझाव दिया जिससे घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोक कर छात्रों के सपनो को टूटने से किसी तरह बचाया जा सके। इन राज्यों में हुई पेपर लीक की घटनाओं के वे सिर्फ इसलिए चुप्पी साधे हुए थे क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। जहां भाजपा की सरकार होती है वहीं का दर्द आपको दिखता है। कांग्रेस की इस राजनीति का उद्देश्य छात्र हित नहीं, बल्कि कुर्सी हित है। विपक्षी दलों की राज्य सरकारों का काला सच छात्रों के सामने रखते हुए युवा भाजपा नेता ने कहा 2020 से 2026 तक झारखंड में JMM-कांग्रेस राज में हजारीबाग से NEET लीक, सिपाही भर्ती लीक। कर्नाटक में कांग्रेस राज में पुलिस SI भर्ती, KSET, KPSC ग्रुप-C – सब लीक। हिमाचल में सुक्खू सरकार में JOA-IT, पुलिस कांस्टेबल लीक। तेलंगाना में रेवंत रेड्डी राज में ग्रुप-1, गुरुकुल, SI भर्ती लीक, बंगाल में TMC राज में शिक्षक भर्ती घोटाले में 26 हजार नौकरी रद्द। राजस्थान में आपके राज में 18 पेपर लीक। छत्तीसगढ़ में भूपेश कार्यकाल के दौरान cgpsc में हुए घोटाला पर भी राहुल मौन रहे बल्कि इस मामले में विपक्ष के दौरान ओपी चौधरी ने सत्ता आने के दौरान सीबीआई जांच के लिए आश्वस्त किया और साय सरकार ने सत्ता संभालते ही सीबीआई जांच की ओर दोषियों को जेल भेजा। भाजपा बोलती नहीं बल्कि करके दिखाती है। राहुल गांधी को ये पेपर लीक नजर नहीं आते । कांग्रेस को 2014 के दौरान PM की खोई कुर्सी का दर्द आज तक साल रहा है।सुमीत शर्मा ने छात्रों को भरोसा देते हुए कहा भाजपा को उन्हें हितों से पूरा सरोकार है लेकिन छात्र हित की आड़ में नौटंकी करने वाले नौटंकी बाजो से नहीं। मोदी सरकार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 लाई जिसके तहत 10 साल की कैद, 1 करोड़ का जुर्माना। पेपर लीक मामले में CBI जांच शुरू हुई NTA में सुधार हुआ 50 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई।सरकार का सख्त रवैया आने वाले दिनों में पेपर लीक की घटनाओं पर विराम लगाने में सफल होगा।ताकि पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस सिर्फ लाशों पर सियासत करने का अवसर ढूंढती है।विपक्षी दलों को गिद्धों का समूह बताते हुए देशवासियों को आगाह करते हुए सुमीत शर्मा के कहा विपक्षी दलों का ये INDIA गठबंधन गिद्धों का समूह है जो राष्ट्रहित को नोच-नोच कर खाना चाहता है। छात्रों के दर्द को वोट में बदलना चाहता है। NEET का मुद्दा हो या अग्निवीर का, इन्हें समाधान नहीं चाहिए बल्कि सिर्फ भ्रम फैलाना इनका राजनीति का हिस्सा है।
छात्र आंदोलन में शामिल हिस्ट्री शीटर के मामले में आक्रोश जाहिर करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा छात्रों को सामने कर हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजल मोदी सरकार मुर्दा बाद के नारे लगाते नजर आया जिस पर 2013 में मोपका के तहत हत्या, लूट, जमीन कब्जाने के केस हैं। इस हिस्ट्रीशीटर की बेगम AAP से दिल्ली में पार्षद है। राहुल गांधी बताएं – क्या यही आपकी ‘छात्र शक्ति’ है? छात्र कभी सरकार के खिलाफ नहीं होते, वो उस सिस्टम के खिलाफ होते हैं जिसकी वजह से उनके सपने बिखर जाते हैं। सिस्टम सुधारने के लिए सबका सहयोग चाहिए, पर आपने मोपका वालों को मंच दिया ताकि सत्ता आने पर हिस्ट्री शीटर को छूट दी जा सके। पेपर लीक की वजह से युवाओं के गुस्से को जायज ठहराते हुए सुमीत शर्मा ने कहा पेपर लीक से भविष्य बर्बाद होता है। दर्द के इस समय में कौन साथ है, कौन इस्तेमाल कर रहा है। यह समझना आवश्यक है। कांग्रेस को छात्रों की डिग्री नहीं बस किसी तरह दिल्ली की कुर्सी चाहिए। भाजपा आपके साथ खड़ी है। सिस्ट सुधारेंगे लेकिन हिस्ट्रीशीटरों के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। कांग्रेस कान खोलकर सुन लें 2014 में जनता ने कुर्सी छीनी थी, 2024 में नकारा था, 2029 में दफन कर देगी। छात्रों को मोहरा मत बनाओ। ये देश परिवार तंत्र से नहीं, परिश्रम तंत्र से चलेगा।
कांग्रेस से भाजयुमो के सवाल
सुमीत शर्मा ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि हजारीबाग NEET लीक पर आपने एक ट्वीट क्यों नहीं किया? कर्नाटक-हिमाचल-तेलंगाना में लीक पर आपने युवाओं से माफी क्यों नहीं मांगी?आपके आंदोलन में हाजी अफजल जैसे मोपका आरोपी क्या कर रहे हैं?


