
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ अद्भुत प्रतिभा कड़ी मेहनत और अनगिनत उपलब्धियों की नींव पर सजी सफलता की इबारत जिसे हम सब प्यार और सम्मान से रामचंद्र शर्मा कहते हैं.., इनकी प्रतिभा कठिन परिश्रम अनुशासन सफलता और उपलब्धियों की यात्रा के विषय में यह दो पंक्तियां कि, जिनको यकीं नहीं कि आसमां को छुआ जा सकता है,वो इनकी छलांग देख लें,यकीं हो जाएगा..। शहर के ख्याति प्राप्त संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक,शहर के प्रसिद्ध खिलाड़ी,खेल प्रशासक,छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष,जिला प्रेस एसोसिएसन रायगढ़ अध्यक्ष और इन सबसे बढक़र एक बेहतरीन इंसान..जो शहर के युवा सपनो का प्रतिनिधित्व करते हुए,स्थापित मान्यताओं को तोड़ते हुए,अपनी अद्वितीय प्रतिभा और नव दृष्टिकोण से सफलता एवं उपलब्धियों की एक नई इबारत लिखते आ रहे हैं…आपको जन्मदिन पर सम्मान..स्नेह.. मंगलमयी शुभकामनाएं…। कहते हैं परिश्रम सदा भाग्य पर रहा है,और लगन निष्ठा समर्पण अनुशासन व कड़ी मेहनत के सामने तो भाग्य को भी घुटने टेकने ही पड़ते हैं। अपने परिश्रम लगन निष्ठा अनुशासन विजन के जरिए भाग्य को भी घुटने टेकने में विवश करने वाले रामचंद्र शर्मा न सिर्फ युवाओं के लिए अपितु समाज के हर तपके के लिए एक नायाब उदाहरण है। डॉ. कलाम की मानिंद खुली आंखों से देखे गए सपनों की ताबीर के लिए इन्हें पूरा आकाश नाकाफी लगता है..। समर्पण सहनशीलता सादगी अनुशासन कठिन परिश्रम व हौसलों के पंख लगाए जमीं से आकाशी ऊंचाइयों तक की इनकी उड़ान का सफर किसी परिकथा से कम नहीं है। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे अद्वितीय प्रतिभा के धनी श्री रामचंद्र शर्मा जी ने एक मेधावी विद्यार्थी के रूप में,एक उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट्स के रूप में दिल्ली परेड में शहर प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करते हुए हम सबको गौरवान्वित तो किया ही है साथ ही अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवा में अपने गौरवशाली 12 वर्ष के इतिहास में अपनी ईमानदारी मेहनत व समर्पण से एक उत्कृष्ट सेवा का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। बदलते समय और परिस्थिति अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता रखने वाले इस जुझारू व्यक्तित्व के सामने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए सारा आसमान खुला था। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति,
कभी ना हार मानने की प्रवृत्ति और विलक्षण प्रबंधन क्षमता की बदौलत इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसे शिक्षण संस्थान की स्थापना की जो आज शहर के ख्याति प्राप्त विद्यालय संस्कार पब्लिक स्कूल के नाम से जाना जाता है जिसने शहर को बोर्ड परीक्षाओं व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कई मेधावी व नायाब हीरे दिए हैं। इनके व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों में,शहर के निष्पक्ष और बेबाक खबरों के लिए जाने जाने वाले नामचीन अखबार क्रांतिकारी संकेत के प्रधान संपादक के महती दायित्व के कुशल निर्वहन के साथ ही अपनी निर्विवाद व बेदाग छवि के अनुरूप जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए आप जिला क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष भी है। जिनके कुशल मार्गदर्शन खेल प्रशासन व उत्कृष्ट प्रबंधन में शहर व अंचल के नौनिहालों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने तथा उच्च स्तर तक क्रिकेट के क्षेत्र में स्वयं का तथा जिले का नाम रोशन करने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी चीजों में इनकी सहभागिता व जुड़ाव आज किसी से छिपी नहीं है। रक्तदान हो, जरूरतमंद बच्चों की निशुल्क शिक्षा हो, युवाओं को निशुल्क कोचिंग हो, तपती धूप में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था, शिक्षकों का सम्मान सहित ऐसी तमाम गतिविधियों में अग्रणी रूप से ये सदैव अग्रणी व तत्पर रहते हैं। शिक्षा समाज दोनों के मध्य एक सशक्त सेतु सदृश..आदरणीय रामचंद्र भैया..जी आपको जन्मदिन पर सम्मान.. शतायु की कामना सहित..शुभस्वास्थ्य व समृद्धि की अनन्य मंगलमय शुभकामनाएं.


