ब्रेकिंग

#गुरु शिष्य ने रचा इतिहास तगड़ी फाइट कर के स्वर्ण पदक किया आपेने भारत के नाम

 

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ जिले की विनर्स ताईक्वांडो एकेडमी की होनहार खेलाड़ी अनिया सिंह ने बढ़ाया अपने देश और प्रदेश का मान

थाईलैंड के भूमि में गाड़ा भारत का तिरंगा: रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने 9वें हीरोज़ कप अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के होनहार मात्र 7 साल की ताइक्वांडो खिलाड़ी अनिया सिंह ने थाईलैंड के पटाया शहर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 9वें हीरोज़ कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। अपनी इस जीत का श्रेय दिया अपने माता पिता को तथा अपने कोच ऋषि सिंह को ।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराया ये गौरव के क्षण में आनिया के पिता अजित सिंह भी उपस्थित थे।

वही कोच ऋषि सिंह ने भी गोल्ड मैडल अर्जित कर बढ़ाया अपने जिला और प्रदेश का गौरव

कोच ऋषि ने आनिया की तारीफ करते हुए कहा रायगढ की बेटी आनिया ने आपने प्रतिद्वंदियों को जबरदस्त लोहा देते हुए सब पर पड़ी थी भारी।।

नॉट:- सम्भवतः 07 तारीख तक खेलाड़ी पहुंचेंगे भारत