
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ । देवताओं का कार्य करने के लिए पार्वती का जन्म शैलपुत्री के रूप में पर्वतराज हिमांचल के यहाँ हुआ । पुत्री का जन्म सुख देने वाली होती है शास्त्र कहता है कन्या सुखदाम् . . ! उक्त बातें शिव महापुराण कथा का वाचन करते हुए पं. पवन कुमार त्रिपाठी ने कही ।

पवित्र श्रावण मास में शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तहत रायगढ़ दरोगापारा बुढ़ी माई मंदिर एवं रेलवे स्टेशन के मध्य देवघर एपार्टमेंट में प्रतिष्ठित कथा वाचक अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रचार मंत्री एवं स्वामी करपात्री जी महाराज के कृपा पात्र पं. पवनकुमार त्रिपाठी जी द्वारा प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। कथा के तृतीय दिवस शिवपुराण अंतर्गत देवी भागवत कथा में माँ पार्वती की जन्म कथा प्रसंग का प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुति देते हुए उपस्थित श्रद्धालु जनों शिव भक्त माता बहनों को भगवान भोले शंकर की कथा का रसास्वादन कराया जा रहा है।



