
एमसीएच की टीम ने किया हिस्टेरेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन

पिछले एक वर्ष से असहनीय दर्द से जूझ रही महिला को मिली राहत

रायगढ़।एक महिला मरीज पिछले एक साल से गर्भाशय में हो रहे दर्द के इलाज के बाद भी परेशानियों से जुझ रही थी। जिसका रायगढ़ के 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल के कुशल गायनेकोलॉजी टीम ने हिस्टेरेक्टॉमी का पहली बार में ही सफल ऑपरेशन कर महिला को दर्द से राहत दिलाने के साथ ही एक नया कीर्तिमान हासिल किया। सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सफल ऑपरेशन के लिए अस्पताल की टीम ने कड़ी मेहनत की और मरीज को नया जीवन देने में सफल रही।
किरोड़ीमल शासकीय जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश पटेल ने बताया कि ग्राम हरदी जिला रायगढ़ की रजनी महिलाने पति कमल प्रसाद उम्र 40 वर्ष जो पिछले 1 साल से अपने गर्भाशय में दर्द का इलाज करवाने के बाद भी उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अत्यधिक दर्द और पीड़ा से वो परेशान हो कर गत 24 मई 2025 को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में रायगढ़ आई। जिसके जांच के उपरांत उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। जिसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ.अभिषेक अग्रवाल, डॉ.दिशा ठाकुर और डॉ.उपमा पटेल, डॉ.मिंज और सिस्टर लता मेहर एवं ओटी स्टाफ के कुशल गायनेकोलॉजी की पूरी टीम ने सफल ऑपरेशन किया और आज मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है।
100 बिस्तर मातृत्व एवं शिशु अस्पताल के सुप्रीटेंडेट डॉ.अभिषेक अग्रवाल यह बताते हैं कि हिस्टेरेक्टॉमी गर्भाशय को शल्य चिकित्सा द्वारा हटाने की प्रक्रिया है जिसे गर्भाशय हटाने की सर्जरी भी कहा जाता है। कभी-कभी स्थिति के आधार पर, सर्जरी के दौरान अन्य महिला प्रजनन अंग जैसे अंडाशय, सिस्ट फैलोपियन ट्यूब, आसपास के ऊतक भी हटा दिए जाते हैं। हिस्टेरेक्टॉमी के लाभों में मुख्य रूप से किसी अंतर्निहित कारण से होने वाले पुराने और कष्टदायी पैल्विक दर्द भारी और अनियमित रक्तस्राव से राहत शामिल है।
क्यों किया जाता है हिस्टेरेक्टॉमी
अत्यधिक रक्तस्राव: अगर दवाओं से नियंत्रण नहीं होता और महिला को लगातार भारी पीरियड्स होते हैं। फाइब्रॉइड (गांठें) ये गर्भाशय में पाई जाने वाली गैर कैंसरजन्य गांठें होती हैं, जो दर्द और रक्तस्राव बढ़ा सकती हैं। एंडोमेट्रियोसिस-जब गर्भाशय की परत (एंडोमेट्रियम) उसके बाहर बढऩे लगती है और तेज दर्द या अन्य समस्याएं पैदा करती है। गर्भाशय का गिरना-जब गर्भाशय कमजोर मांसपेशियों के कारण नीचे खिसक जाता है, जिससे दर्द और असुविधा होती है। गर्भाशय या सर्विक्स का कैंसर-कैंसर के मामलों में हिस्टेरेक्टॉमी जरूरी हो सकती है ताकि बीमारी आगे न बढ़े। क्रॉनिक पेल्विक पेन-अगर लंबे समय तक पेल्विक (श्रोणि) में दर्द बना रहता है और कोई अन्य इलाज कारगर नहीं होता।
हिस्टेरेक्टॉमी के चार माह बाद दिखेंगे ये लक्षण
हिस्टेरेक्टॉमी के चार महीने बाद शरीर धीरे-धीरे पूरी तरह ठीक होने लगता है। इस समय महिलाएं कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं, जैसे ज्यादातर महिलाओं का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। हल्की फुलकी थकान रह सकती है, लेकिन एनर्जी पहले से बेहतर होगी। सर्जरी के निशान हल्के पडऩे लगते हैं और सूजन भी कम हो जाती है। पेट की मांसपेशियां अभी भी कमजोर हो सकती हैं, इसलिए भारी काम करने से बचना चाहिए। अगर अंडाशय हटाए गए हैं, तो मेनोपॉज के लक्षण हो सकते हैं। हल्का मूड स्विंग, गर्मी महसूस होना और नींद में परेशानी आ सकती है। धीरे-धीरे महिलाएं अपने रोजमर्रा के काम पहले की तरह कर सकेंगी। हल्के व्यायाम से शरीर को मजबूती मिलेगी, लेकिन ज्यादा जोर न डालें। कुछ महिलाओं को भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। अगर तनाव या चिंता हो, तो डॉक्टर या परिवार से जरूर बात करें।
ला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
लैलूंगा के ग्राम पंचायत वीरसिंघा में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें गर्जन राम, गणपति साय, जल साय, श्यामलाल एवं रामसिंह सिदार को प्रधानमंत्री आवास की चॉबी सौंपी गई। इसी तरह गीता भगत, हेमवती सिदार, नीरावती पैकरा को राशन कार्ड प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधे वितरित किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन्न का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती ज्योति भगत, उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सौभागी गुप्ता, श्री विनय जायसवाल, श्रीमती पुष्पांजलि पैकरा, सदानंद निषाद, श्री अमरसाय नाग, श्री चरण नाग, श्रीमती शोभावती चौहान, श्रीमती पूर्णावति पैकरा, श्रीमती कल्पना भोय, श्री मनोज सतपथी, श्री संजय पटेल, श्री शिव प्रकाश भगत, सर्वसरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
धरमजयगढ़ के लिप्ती में आयोजित समाधान शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मां अम्बे स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत विजयनगर को बैंक लिंकेज आजीविका हेतु 2 लाख की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष धरमजयगढ़ श्रीमती लीनव राठिया, डीडीसी श्रीमती चंद्रासनी राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गा सिंह ठाकुर, विनय शर्मा, श्रीमती असन्ति भानू टंडन, चंद्रिका सिंह, विनय पांडे, श्याम बिहारी शर्मा, रोहन टंडन, जगजीत महंत, निधेश्वर प्रधान, ज्ञान प्रकाश बघेल, संतोष चौहान, टिमन बारिक, धर्मपाल गुप्ता, रिंकू गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
28 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 28 मई को जिले के 4 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें तमनार के सराईपाली, खरसिया के चपले, धरमजयगढ़ के जमरगा एवं नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ के सोनुमुड़ा सामुदायिक भवन शामिल है।




