ब्रेकिंग

. गुरप्रीत कौर पोथीवाल ने पहले ही प्रयास में FMGE परीक्षा की उत्तीर्ण, परिवार और समाज का बढ़ाया मान मेहनत, लगन और परिवार के आशीर्वाद से हासिल की बड़ी सफलता, डॉक्टर बनने की दिशा में बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ डॉ. गुरप्रीत कौर पोथीवाल (MBBS) ने FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे परिवार, रिश्तेदारों और समाज में खुशी एवं गर्व का माहौल है।

डॉ. गुरप्रीत कौर, सरदार हरजीत सिंह पोथीवाल (बब्बी) जी की सुपुत्री, सरदार जय सिंह पोथीवाल जी की पौत्री तथा सरदार बलजीत सिंह लोहिया जी की नातिन हैं। वहीं, वे गुरुदीप सिंह की भांजी एवं गुरनाम सिंह पोथीवाल की भतीजी हैं।उल्लेखनीय है कि विदेश से MBBS की पढ़ाई पूरी करने वाले चिकित्सा स्नातकों को भारत में चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निर्धारित पात्रता एवं नियामकीय शर्तों के तहत FMGE परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर अपनी योग्यता साबित की है।

उनकी इस उपलब्धि को परिवारजनों ने उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर लगन, समर्पण और बड़ों के आशीर्वाद का परिणाम बताया है। इस सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास है कि डॉ. गुरप्रीत कौर एक सफल, नेकदिल और सेवाभावी चिकित्सक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करें तथा अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।

हरमन्दर सिंह खासपुरा